PM Awas Yojana 1st Payment List 2025: ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम, जाने पूरी प्रक्रिया

भारत सरकार द्वारा PM Awas Yojana 1st Payment List 2025 जारी कर दी गई है। वे सभी नागरिक जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया था, अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PM Awas Yojana 1st Payment List में अपना नाम चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रणाली की मदद से आवेदक बिना किसी सरकारी कार्यालय जाए आसानी से घर बैठे ही अपना नाम चेक कर सकते हैं कि उनका लिस्ट में शामिल किया गया है या नहीं।

सरकार ने पीएम आवास योजना की पहली किस्त ₹40,000 की राशि सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजना शुरू कर दिया है। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं की पेमेंट लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि PM Awas Yojana 1st Payment List में अपना नाम कैसे चेक करें, भुगतान की स्थिति कैसे चेक करे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

PM Awas Yojana 1st Payment List
PM Awas Yojana 1st Payment List

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य देश भर के बेघर और जरूरतमंद नागरिकों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दो स्तर पर संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के माध्यम से सरकार 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 30 हजार रुपए तक की वित्तीय मदद 3 किस्तों में प्रदान करती है। प्रत्येक किस्त 40 हजार रुपए की है और भारत सरकार ने अब पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजना शुरू कर दिया हैं। पीएम आवास योजना का लाभ खासतौर पर महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को दिया गया है और ऐसे परिवार जो झुग्गी-झोपड़ियों, कच्चे या किराए के मकानों में निवास कर रहे हैं और जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है। 

Also Read :- Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana List

Key Highlights of PM Awas Yojana 1st Payment List

Article info  PM Awas Yojana 1st Payment List 2025
योजना का नाम   प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
शुरू की गई  भारत सरकार द्वारा 
लाभार्थियों के खाते में भुगतानपहली किस्त जारी
भुगतान जांच का माध्यम   ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइटpmayg.gov.in

PM Awas Yojana 1st Payment List 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने 1st Payment List जारी कर दी है। इस सूची में उन सभी नागरिकों का नाम शामिल है जिन्हें इस योजना के तहत सरकार द्वारा लाभ दिया जाने वाला है। यदि आपने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था और आपका सर्वे पूरा हो गया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन इस सूची में अपने नाम की जांच कर यह जान सकते हैं कि आपको पहली किस्त मिलेगी या नहीं। पहली किस्त मिलने के बाद 100 दिनों के अंदर आपको दूसरी और तीसरी किस्त मिलेगी, इसलिए पहली पेमेंट सूची में नाम की जांच करना जरूरी है। 

Important Dates 

सर्वेक्षण की शुरुआत  10 फरवरी 2025
सर्वेक्षण की अंतिम तिथि31 मार्च 2025
बढ़ाई गई अंतिम तिथि  30 अप्रैल 2025

PM Awas Yojana के लिए पात्रता 

  • पीएम आवास योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमज़ोर और जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आना चाहिए।
  • आवेदक का बीपीएल राशन कार्ड बना होना चाहिए।
  • जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है, जो झुग्गी झोपड़ी या कच्चे/किराए के मकान में निवास करते हैं, वे इसका लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
  • पेमेंट प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमे आधार कार्ड लिंक हो।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तय सीमा तक या उससे कम होनी चाहिए।

Also Read :- rhreporting.nic.in New List

PM Awas Yojana 1st Payment List कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त खाते में आएगी या नहीं, यह जानने के लिए पहले किस्त की लाभार्थी सूची में आप अपने नाम की जांच नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके कर सकते हैं:

  • अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “AwaasSoft” विकल्प पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ और विकल्प खुलेंगे, इसमें दिए गए “Report” वाले सेक्शन में जाए।
  • फिर आपको “H. Social Audit Report” वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • अब नीचे दिखाई दे रहे “Beneficiary Details For Verification” के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अगले चरण में एक पेज खुलकर आएगा, इसमे अपने नाम, राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और वित्तीय वर्ष आदि का चयन करे।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने एक सूची खुल कर आएगी, इस सूची में आपको सभी लाभार्थियों के नाम मिलेंगे और इसमें से आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 
  • यदि इस सूची में आपका नाम है तो आपको पहली किस्त जल्दी ही प्राप्त होगी।

PM Awas Yojana 1st Payment Status Check कैसे करें?

यदि आप PM Awas Yojana 1st Payment Status चेक करना चाहते है कि पहली किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

  • अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “Stakeholders” सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद दिए गए “IAY/PMAYG Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इसमें Registration Number और Captcha Code दर्ज करें और अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने भुगतान स्थिति खुलकर आ जाएगी, इसमें आप संपूर्ण विवरण देख सकते हैं।

संपर्क विवरण 

  • Email:- pmayg@gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – 

प्रश्न – PM Awas Yojana 1st Payment List चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

  • PM Awas Yojana 1st Payment List चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmayg.gov.in है।

प्रश्न – पीएम आवास योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?

  • पीएम आवास योजना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और कैप्चा कोड भरना अनिवार्य होता है। इसके बिना स्टेटस नहीं देखा जा सकता।