Ladli Laxmi Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओ के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। बालिकाओ को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की बालिकाओ को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति राशि और 21 वर्ष की आयु होने पर ₹1,43000 वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस लेख में Ladli Laxmi Yojana 2025 के बारे मे सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है, जैसे पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ आदि।

एमपी लाडली लक्ष्मी योजना क्या है | What is MP Ladli Laxmi Yojana
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में मदद करने के लिए MP Ladli Laxmi Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर लाभार्थी को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा जब बालिका कक्षा 6 में प्रवेश करती है तो उसे ₹2000 की सहायता राशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर ₹2000 की सहायता राशि, कक्षा 12 में प्रवेश करने पर ₹5000 की सहायता राशि स्नातक की डिग्री प्राप्त करने पर ₹25000 की सहायता राशि और विवाह के समय पर ₹51000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। लाडली लक्ष्मी में बदलाव हुआ है 2025 से एमपी लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा UNIPAY के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- MP e Uparjan Online Apply
Ladli Laxmi Yojana 2025 overview
योजना का नाम | Ladli Laxmi Yojana |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश राज्य सरकार |
कब शुरू की गई | 2 मई 2007 |
उद्देश्य | बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना |
लाभ | आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों की बालिकाओं के लिए वित्तीय सहायता |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
सहायता राशि | ₹1,43000/- |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
Official website | www.ladlilaxmi.mp.gov.in |
लाडली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य | Objective of Ladli Laxmi Yojana
लाडली लक्ष्मी योजना 2025 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करते हुए समाज में उनके प्रति नकारात्मकता को दूर करना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर और निम्न वर्ग से संबंधित परिवारों को बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश में जन्मी नई बेटियों को पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति राशि और 21 वर्ष की उम्र होने पर 1 लाख 43 हज़ार रुपए की राशि बेटियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी में बदलाव हुआ है 2025 से एमपी लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा UNIPAY के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ | Benefits of MP Ladli Laxmi Yojana
- मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका के जन्म पर लाभार्थी को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- इसके अलावा जब बालिका कक्षा 6 में प्रवेश करती है तो उसे ₹2000 की सहायता राशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर ₹2000 की सहायता राशि, कक्षा 12 में प्रवेश करने पर ₹5000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- इसके बाद बालिकाओं को स्नातक की डिग्री प्राप्त करने पर ₹25000 की सहायता राशि और विवाह के समय पर ₹51000 की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
- एमपी लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कुल 1 लाख 43 हज़ार रुपए की सहायता राशि अलग-अलग किस्तों मे प्रदान की जाती है।
यह भी पढ़ें :- Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए बालिकाओ को मध्यप्रदेश राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है ।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार इस योजना मे पंजीयन करवा सकते है।
- इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए बालिका के अभिभावक को 1 से 1.5 साल के भीतर योजना मे पंजीकरण करवाना होगा।
- इस योजना का लाभ उन लड़कियां को प्राप्त होगा जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है।
- यदि बालिका अपनी पढ़ाई छोड़ देती है तो उसे इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
- यदि की आवेदक बालिका के परिवार का कोई सदस्य किसी सरकारी पद पर है तो उस लड़की को इसका लाभ नही दिया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents
- आधार कार्ड (कन्या या उसके माता-पिता का)
- जन्म प्रमाण पत्र (आवेदक बालिका का)
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
लाडली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया | Registration Process for Ladli Laxmi Yojana
- सबसे पहले आप लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- अब होमपेज पर “Ladli Laxmi Yojana” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा, उसमें पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपुर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अंत मे अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पंजीकरण फॉर्म का प्रिंटआउट ले।
यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री जन आवास योजना
संपर्क विवरण
- Mail :- ladlilaxmi.wcd@mp.gov.in
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
प्रश्न- मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका का पंजीकरण कब कराया जाता है?
- मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना तहत बालिका के 5 साल पूरे होने से पहले पंजीकरण करवाया जाता है।
प्रश्न- लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कुल कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?
- लाडली लक्ष्मी योजना के तहत कुल 1 लाख 43 हज़ार रुपए की सहायता राशि अलग-अलग किस्तों मे प्रदान की जाती है।