मुख्यमंत्री जन आवास योजना: MP Mukhyamantri Jan Awas Yojana आवेदन फॉर्म  

Mukhyamantri Jan Awas Yojana Apply Online 2022 | एमपी मुख्यमंत्री जन आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ एवं पात्रता | MP CM Jan Awas Yojana | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजना का संचालन किया जाता है इसी तरह इस बार भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आजादी के महोत्सव पर एक योजना का संचालन किया गया है जिसका नाम एमपी मुख्यमंत्री जन आवास योजना है MP Mukhyamantri Jan Awas Yojana राज्य के तमाम आवास हीन परिवारों को जमीन का टुकड़ा देकर या फिर हाई राइज बिल्डिंग बनाकर उन्हें आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी अगर आप MP CM Jan Awas Yojana से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे कि इसकी आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं पात्रता, जरूरी दस्तावेज, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें

Mukhyamantri Jan Awas Yojana

Mukhyamantri Jan Awas Yojana 2024

15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Mukhyamantri Jan Awas Yojana लागू करने की घोषणा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के आवासहीनो को आवास उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस योजना के अंतर्गत उन नागरिकों को लाभ पहुंचाया जाएगा जो नागरिक किसी वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का कोई भी नागरिक धरती पर बेघर नही रहेगा। मुख्यमंत्री योजना में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को आवास के लिए जमीन का टुकड़ा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजना से कोई भी पात्र नागरिक वंचित नहीं होगा। आगामी सितंबर-अक्टूबर माह में इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। देश में 18 सितंबर 2022 तक इस अभियान को लागू कर दिया जाएगा।समग्र आईडी किस तरह देखें, जानने के लिए यहां क्लिक करें

एमपी मुख्यमंत्री जन आवास योजना Key Highlights

योजना का नामMukhyamantri Jan Awas Yojana
घोषणा कर्तामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
उद्देष्यप्रदेश के आवासहीनो को आवास उपलब्ध कराना तथा नागरिकों का कल्याण करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक
आवेदनजल्द ही उपलब्ध होगा
आधिकारिक वेबसाइटलॉन्च नहीं की गई
साल2022
राज्यमध्य प्रदेश

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • Mukhymantri ने धार जिले के कारण मध्यम सिंचाई परियोजना बांध के क्षतिग्रस्त हो जाने से संकट का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए मध्य प्रदेश की टीम को बधाई दी। और कहा कि बांध संकट का जिस तरह से जनता के सहयोग से सामना किया गया वह डिजास्टर मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। मार्ग बनाने वाले ड्राइवरों को बांध पोकलेन मशीन से बांध बनाने के लिए सम्मानित करते हुए प्रत्येक चालक को सम्मान निधि के अंतर्गत 2-2 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने भारत भूमि के समृद्ध अतीत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम निर्मित कर रहा है। देश के निर्माण मध्य प्रदेश के निर्माण में आत्मनिर्भर के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास जारी है। देश की आर्थिक वृद्धि दर 19.74 प्रतिशत के साथ देश में अग्रणी है। प्रदेश के पूंजी गत व्ययों में पिछले 2 वर्षों में लगभग 45% की वृद्धि हुई।
  • 1 साल में 1 लाख शासकीय पदों पर भर्तियां की जाएगी जिससे देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कृषको को ब्याज से मुक्ति दिलाई जाएगी प्रदेश में बालिकाओं का अनुपात 912 से बढ़कर 976 हो गया है और कहा कि जब तक यह अनुपात बराबर ना हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

MP Bhulekh Naksha Khasra Khatauni

मुख्यमंत्री जन आवास योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Jan Awas Yojana का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को आवास उपलब्ध कराना है। ताकि कोई भी परिवार बिना जमीन और बिना घर के ना रहे भू-माफियाओं और दबंगों से मुक्त कराई गई 21 हजार एकड़ जमीन पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाकर उन्हें मकान दिए जाएंगे। इस योजना को लागू करने का उद्देश्य प्रदेश के अंतर्गत इलाज, धन के अभाव में शिक्षा, बेसहारा बच्चों, पीने के लिए साफ पानी तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को प्रदान कराना है। सरकार का  योजना को संचालित करने का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण योजना से कोई भी व्यक्ति वंचित ना रहे सितंबर-अक्टूबर में यह अभियान चलाया जाएगा।

Mukhyamantri Jan Awas Yojana के लाभ

Mukhymantri जन आवास योजना से मध्य प्रदेश के नागरिकों को लाभ होगा। इस योजना के माध्यम से इस राज्य की धरती पर कोई भी परिवार बिना जमीन तथा बिना घर के नहीं रहेगा, कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा, कोई भी बच्चा बेसहारा नहीं रहेगा, कोई भी मेधावी विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा, कोई भी परिवार साफ पानी पीने से वंचित नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाएगा। 21 हजार एकड़ जमीन पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाकर उन्हें मकान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से देश के नागरिकों का कल्याण होगा।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए पात्रता तथा मुख्य दस्तावेज

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए केवल आवासहीन नागरिक ही पात्र होंगे। जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त मकान उपलब्ध कराया जाएगा इस योजना के लिए मध्य प्रदेश के गरीब नागरिक पात्र होंगे जन आवास योजना के लिए मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए अभी कोई निश्चित पात्रता तथा मुख्य दस्तावेज निर्धारित नहीं किए गए हैं और ना ही अभी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई है। जैसे ही मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए तथा मुख्य दस्तावेज से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध करेगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

MP e Uparjan 

Mukhyamantri Jan Awas Yojana 2024 के लिए आवेदन

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए केवल आवासहीन नागरिक की ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन कर्ता को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। तभी वे इस योजना का आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। आपको बता दें कि जन आवास योजना के लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं की है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लिए जब सरकार  अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से  सूचित कर देंगे कि कौन सी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको आवेदन करना है। ताकि आप योजना में सफलतापूर्वक आवेदन करके मुफ्त आवास प्राप्त कर सके इस योजना का लाभ पाने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।