MP Vimarsh Portal 2025: मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल लॉगिन, रजिस्ट्रेशन, प्रश्न पत्र डाउनलोड @vimarsh.mp.gov.in

MP Vimarsh Portal 2025: एमपी विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के अंतर्गत छात्रों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती है जो केवल स्कूल के छात्रो और शिक्षको से संबधित होती है, जैसे महत्वपूर्ण शैक्षिक सामग्री, प्रश्न पत्र परिणाम, पाठ्यक्रम, परीक्षा संबंधित जानकारी, कोई भी व्यक्ति MP Vimarsh Portal पर लॉगिन करके आसानी से इन सभी सेवाओं का लाभ ले सकता है। इस आर्टिकल में MP Vimarsh Portal के बारे मे सभी महत्वपूर्ण जानकारी सविस्तार से दी गई है जिसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा। 

MP Vimarsh Portal
MP Vimarsh Portal

MP Vimarsh Portal Overview

पोर्टल का नाम                                                     MP Vimarsh Portal
राज्य मध्य प्रदेश 
वर्ष2025
संबंधित विभाग शिक्षा विभाग
उद्देश्य मध्य प्रदेश के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.vimarsh.mp.gov.in/ 

यह भी पढ़ें :- Svamitva Scheme

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल का उद्देश्य क्या

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शिक्षक, छात्र और अभिभावक के लिए महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करना है। इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, मूल्यांकन प्रणाली और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किए जाते है। MP Vimarsh Portal मुख्य रूप से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बनाया गया गया है। जैसे कि कोरोना काल के बाद यह आवश्यक हो गया था की सभी  शिक्षण संस्थाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट ना आए। एमपी विमर्श पोर्टल, मध्य प्रदेश के ऐसे ही छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यह पोर्टल शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में मदद करता है, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।

एमपी विमर्श पोर्टल के लाभ | Benefits of MP Vimarsh Portal 

  • यह पोर्टल शिक्षको और छात्रो के लिए कई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्र विडियो के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकते हैं और शिक्षको से ऑनलाइन सवाल पुछ सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र प्रश्न पत्र परिणाम और अपनी कक्षा से जुड़ी सामग्री प्राप्त कर सकते है। 
  • मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल के होमपेज पर छात्रों को अपने विषय का चयन करके अपने लिए पुस्तक तथा अन्य सामग्री प्राप्त करने का विकल्प मिलता है।
  • इसके साथ ही MP Vimarsh Portal विभिन्न तरीको से शिक्षा प्रदान करता है, जैसे विकलांग छात्रो के लिए NCERT पाठ्यक्रम के ऑडियो संस्करण आदि। 

पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria 

  • केवल मध्य प्रदेश राज्य के छात्र और शिक्षक ही इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
  • इस पोर्टल का उपयोग करने करने मे सक्षम होने के लाभार्थी को कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं मे छात्र या शिक्षक होना चाहिए। 

आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents 

  • आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • Email ID 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • छात्र या शिक्षक होने का प्रमाण 

यह भी पढ़ें :- New BPL List

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया | Registration Process for MP Vimarsh Portal

इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको पंजीकरण करना होगा, नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके आप आसानी से पंजीकरण प्रक्रिया का पूरा कर सकते हैं:

  • चरण 1: सबसे पहले आप इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर जाए।
  • चरण 2: अब होमपेज पर PLC विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, इसमें Login या Register करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 4: यदि आप पहली बार रजिस्टर कर रहे है तो Register के विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 5: फिर UID के विकल्प पर क्लिक करें और Register के बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 6: इसके बाद एक नए पेज पर अपने मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण दर्ज करें।
  • चरण 7: अंत में अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल से प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें | How to Download Question Paper from MP Vimarsh Portal

यदि आप MP Vimarsh Portal से प्रश्न पत्र डाउनलोड करना चाहते है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते है:

  • चरण 1: सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.vimarsh.mp.gov.in/ पर जाए।
  • चरण 2: अब होमपेज पर Exam विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद आपको अपनी कक्षा और विषय का चयन करें।
  • चरण 4: फिर Check Question Paper के विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 5: इसके बाद आपके सामने उस विषय का प्रश्न पत्र आ जाएगा जिसका आपने चुनाव किया है।

संपर्क विवरण 

  • Phone Number:- 0755-4902266
  • Address:- Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan M.P.,Directorate Of Public Insrtuction Gautam Nagar Near Chetak Bridge Bhopal-462023,

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न- मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल क्या है?

  • MP विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो परीक्षा से संबंधित सामग्री, परिणाम, अभ्यास प्रश्न पत्र और अन्य शैक्षिक जानकारी प्रदान करता है।

प्रश्न- MP Vimarsh Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • MP Vimarsh Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Register” विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर, आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और अन्य विवरण भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।