MP Balram Talab Yojana 2023: मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना रजिस्ट्रेशन, लाभ

MP Balram Talab Yojana Online Apply | मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, सब्सिडी, लाभ एवं पात्रता जाने | किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिंचाई योजनाएं चलाई जाती है। यह योजना राज्य में जल सुरक्षा के साथ खेती में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए चलाई जाती है। इसी तरह की एक योजना मध्य प्रदेश राज्य द्वारा शुरू की की गई है।  इस योजना का नाम बलराम तालाब योजना है।  मध्यप्रदेश में कृषि विकास के लिए एवं भूमिगत जल की उपलब्धता को स्थिर करने की आवश्यकता को पूरा करने के लिए Balram Talab Yojana 2023 का आरंभ किया गया है। योजना के तहत किसानों को सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि आप भी कृषक है तो आपको MP Balram Talab Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए  यह लेख विस्तार से पढ़ना होगा।

MP Balram Talab Yojana

MP Balram Talab Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा बलराम तालाब योजना का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत राज्य सरकार किसानों के खेतों में जल स्तर बढ़ाने के लिए तालाब एवं नहरो  का निर्माण करवाएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के अंतर्गत सिंचाई यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जो भी किसान अपने खेत में तालाब का निर्माण करवाना चाहता है। उसे सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। MP Balram Talab Yojana के अंतर्गत किसान अपने खेतों में ही तालाब का निर्माण करा सकते हैं। सामान्य वर्ग के किसानों को तालाब निर्माण के लिए 40 फ़ीसदी अधिकतम अनुदान प्रदान किया जाएगा एवं आर्थिक रूप से निम्न श्रेणी के किसानों को सरकार द्वारा तालाब निर्माण के लिए 75 फ़ीसदी तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Jan Awas Yojana से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करें 

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना Key Highlights

योजना का नाम  बलराम तालाब योजना
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी श्रेणी के किसान
उद्देश्यकिसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध करना
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://dbt.mpdage.org/index.htm
राज्यमध्य प्रदेश
साल2022

MP Balram Talab Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा MP बलराम तालाब योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों को खेती के लिए पानी की सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रदेश की कृषि विभाग को सौंपी गई है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके इसके लिए विभाग द्वारा ब्लॉक लेवल पर योजना के अंतर्गत नियम निश्चित किए जाएंगे। किसानों के खेतों में एक हिस्से को तालाब में बदल दिया जाएगा उस हिस्से में बारिश होने पर बारिश का पानी इकट्ठा करा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर बारिश के पानी का उपयोग किया जा सके।

एमपी किसान अनुदान योजना

बलराम तालाब योजना के लाभ

  • मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी श्रेणी के किसान को दिया जाएगा।
  • योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को तालाब निर्माण के लिए अनुदान राशि प्रदान करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसान पानी बचाकर आवश्यकता होने पर अपने खेतों में पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • यह योजना किसानों की खेती में उपज बढ़ाने तथा आय में वृद्धि करने के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी।
  • किसानों को तालाब निर्माण के लिए अनुदान राशि के साथ साथ सिंचाई के पर्याप्त साधन भी उपलब्ध होंगे।
  • किसानों की फसलें बर्बाद तथा खराब नहीं होगी।
  • किसानों को इस योजना से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।

Balram Talab Yojana प्रस्तावित आधार एवं अनुदान राशि

  • MP  बलराम तालाब योजना के तहत  आम किसानों को अपने खेतों में तालाब निर्माण के लिए 40% का अनुदान दिया जाएगा जोकि 80,000  रुपए तक का होगा तालाब निर्माण की लागत इससे अधिक है तो वह स्वयं  वहन करनी होगी।
  • इसी के अनुरूप लघु सीमांत किसानों को 50% का अनुदान तालाब निर्माण के लिए दिया जाएगा जो 80,000  रुपए तक का होगा इससे अधिक लागत के लिए स्वयं वहन करना होगा।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत के अनुसार 75% अनुदान दिया जाएगा। अनुदान की अधिकतम राशि 1,00,000  होगी अनुदान के अतिरिक्त होने वाले खर्च को किसान द्वारा स्वयं वहन करना होगा।

Mukhymantri Udyam Shakti Yojana

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना के लिए पात्रता मानदंड 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • बलराम तालाब योजना के लिए किसान के पास खुद की जमीन का होना अति आवश्यक है पट्टे पर दी गई जमीन या अधिक्रमित भूमि जिस पर किसानों का कब्जा नहीं है तालाब निर्माण के लिए स्वीकृत नहीं की जाएगी।
  • वर्ष 2017-18 के बाद राज्य में विभाग द्वारा संचालित किसी भी अन्य योजना के तहत ड्रिप या स्प्रिंकलर सेट लगवाने वाले किसान ही MP बलराम तालाब योजना के लिए तालाब निर्माण के पात्र होंगे और वर्तमान काल में भूमि खेती करने की स्थिति में हो।
  • संरक्षण सर्वेक्षण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आवेदन में इसकी नोक अंकित कर किसानों के आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश बलराम तालाब योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें (2022-2023) के ऑप्शन पर जाकर Through Bio Metric के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे-
  • जिला, ब्लॉक, नाम, लिंग, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, कृषि यंत्र, योजना, आधार, मोबाइल नंबर आदि को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब आपको टर्म और कंडीशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी किसान बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।