Kanya Utthan Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनकी शिक्षा में सुधार लाने के लिए एक योजना चलाई जा रही है। इस योजना का नाम कन्या उत्थान योजना है। Kanya Utthan Yojana के तहत बिहार राज्य की छात्राओं को बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण करने पर 50,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यदि आप बिहार के निवासी हैं, और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ पाना चाहते हैं, तो आप कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में Kanya Utthan Yojana के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है जैसे योजना के लिए आवेदन कैसे करें, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़ आदि।

कन्या उत्थान योजना क्या है | What is Kanya Utthan Yojana
कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की छात्राओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी करने वाली लड़कियों को विभिन्न किस्तों में लगभग 89 हजार 100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अंत में कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक लड़कियों को हर साल 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
यह भी पढ़े :- RTPS Bihar 2025
Kanya Utthan Yojana overview
योजना का नाम | Kanya Utthan Yojana |
राज्य | बिहार |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
विभाग | महिला कल्याण विभाग |
उद्देश्य | बालिकाओं को सशक्त बनाना |
लाभार्थी | बिहार राज्य की छात्राएं |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन |
Official Website | medhasoft.bihar.gov.in |
कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य | Objective of Kanya Utthan Yojana
कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से गरीब घर की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार इंटर पास सभी वर्ग की अविवाहित छात्राओं को एक मुश्त 25,000 रुपये की धन राशि प्रदान करती है। इस योजना द्वारा सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपने सपनों को पूरा कर समाज में सम्मानजनक स्थान बना सकती हैं।
Benefits of Kanya Utthan Yojana
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा स्नातक लड़कियों को हर साल 50,000 रुपये की धन राशि प्रदान की जाती है।
- कन्या उत्थान योजना के माध्यम से, सरकार लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
- यह योजना लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- इस योजना के तहत कई स्तरों पर सहायता दी जाती है, जो छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में सहायक है।
- बिहार राज्य की वे लड़कियां जिनका जन्म सरकारी या निजी अस्पतालों में हुआ है और जिनका जन्म पंजीकृत है। बालिका के जन्म पर 2000 रुपए की आर्थिक सहायता ओर पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
यह भी पढ़े :- Elabharthi Bihar 2025
पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria
- आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- केवल बिहार राज्य की लड़कियों के लिए ही यह योजना उपलब्ध है।
- आवेदक लड़की की उम्र 0 से 18 साल के बीच होनी चाहिए।
- योजना का लाभ पाने के लिए लड़कियों को स्कूल में नामांकित होना आवश्यक हो सकता है।
- गरीब या निम्न आय वाले परिवारों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
- नवजात बच्चियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकित होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र, जैसे कि पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि।
कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया | Application Process for Kanya Utthan Yojana
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Student Registration” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, और बैंक खाते का विवरण दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में अपनी आवेदन प्रकिया को पूरा करने के लिए “Submit” विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के बाद आवेदन की रसीद का प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़े :- Bihar Ration Card 2025
भुगतान स्थिति की जांच कैसे करें | How to Check Payment
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, आवश्यक विवरण भरें जैसे पंजीकरण संख्या तथा जन्मतिथि।
- अंत में अपनी प्रकिया को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर करें।
- इस प्रकार आप अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
प्रश्न- कन्या उत्थान स्नातक छात्रवृत्ति 2025 क्या है?
यह छात्रवृत्ति उन पात्र छात्राओं को 50,000 रुपये का अनुदान प्रदान करती है जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है या कर रही हैं। यह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आती है।
प्रश्न- कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।