झारखण्ड फसल राहत योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Apply Online @ jrfry.jharkhand.gov.in | झारखण्ड फसल राहत योजना किसान पंजीकरण एवं लॉगइन, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज | केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए तथा फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं।  किसानों को कई बार प्राकृतिक आपदाओं प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023 है।  झारखण्ड  फसल राहत योजना को झारखण्ड सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह पर शुरू किया गया है। अगर आप भी झारखण्ड फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप योजना से संबंधित सभी जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023

झारखण्ड फसल राहत योजना को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कृषि विभाग द्वारा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी किसान को प्राकृतिक आपदा के कारण या प्राकृतिक दुर्घटना के कारण कोई क्षति होती है। तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी साथ ही सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। जिन किसानों ने फसल के लिए ऋण लिया था। उनके ऋण को माफ कर दिया जाएगा Jharkhand Fasal Rahat Yojana को संचालित करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।  तभी झारखण्ड किसान योजना के पात्र होंगे। योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान नहीं करना होगा।

PM Kisan 12th Installment 

झारखण्ड फसल राहत योजना Key Highlights

योजना का नामझारखण्ड फसल राहत योजना  2023
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा
विभागझारखण्ड कृषि विभाग
उद्देश्यफसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थीझारखण्ड के किसान
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड फसल राहत योजना के तहत 1500 किसान गोड्डा जिला के पंजीकृत होंगे

12 अगस्त सन 2022 को झारखण्ड फसल राहत योजना  के लिए गोड्डा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बैठक की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड में  15000 किसानों को योजना के तहत पंजीकृत किया जाएगा रजिस्ट्रेशन का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। योजना के अंतर्गत 15000 किसानों के पंजीकृत कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अभी केवल 4000 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। केंद्र के संचालक जय प्रकाश ठाकुर ने भी रजिस्ट्रेशन का कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं। और जिस किसी भी किसान को इस योजना से जुड़ी कुछ परेशानी आती है। तो वह प्रखंड मुख्यालय में इसकी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

PM Kisan Tractor Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखण्ड फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण हुए नुकसान में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। झारखण्ड के किसानों को सीधे तौर पर फसल क्षति होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। तथा किसान फसल में होने वाले नुकसान की चिंताओं से मुक्त रहेंगे।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लाभ  तथा विशेषताएं

  • झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत  किसानों को प्राकृतिक आपदाओं तथा प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत फसल की क्षति होने पर नुकसान की राशि पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इसी के साथ सरकार किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ भी प्रदान करेगी।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • जो किसान इस  योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें पहले इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाना होगा।
  • योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए  पात्रता

  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022 के लिए आवेदक को झारखण्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को फसल बीमा योजना का लाभ पहले  प्राप्त नहीं हुआ हो।
  • झारखण्ड योजना के तहत आवेदनकर्ता को आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए मुख्य दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान का आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • खसरा नंबर

झारखण्ड फसल राहत योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana
  • होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • किसान पंजीकरण करें ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे
  • आधार कार्ड पर अंकित नाम,
  • आधार नंबर,
  • मोबाइल नंबर,
  • कैप्चा कोड आदि  दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Get OTP  के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Get OTP पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आ जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी किसान पंजीकरण आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा ।
  • होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • किसान लॉगिन करें के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
किसान लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • लॉगिन पेज पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • Login With Password/ Login With OTP  इन दोनों में से एक ऑप्शन के द्वारा लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब इस लॉगिन पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे-मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चर कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन पूरी हो जाएगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा ।
  • होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने शिकायत पेज खुल जाएगा।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
  • यहां आप तीन प्रकार से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करने के बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Get OTP  पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर आ जाएगा।
  • अब आपको फॉर्म में ओटीपी नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।