Haryana Lado Lakshmi yojana 2025: हरियाणा सरकार महिलाओं को देगी ₹2,100/- प्रतिमाह

Haryana Lado Lakshmi yojana 2025: हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार राज्य की आर्थिक रूप से अस्थिर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,100 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के जरिए हरियाणा सरकार राज्य की बेटियों और महिलाओं को सेल्फ डिपेंड बनने का मौका देती है। इस लेख में Haryana Lado Lakshmi yojana 2025 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है जैसे लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें, पात्रता मापदंड, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़ आदि।

Haryana Lado Lakshmi yojana
Haryana Lado Lakshmi yojana

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है | What is Haryana Lado Lakshmi yojana

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। पात्र महिलाएं Haryana Lado Lakshmi yojana का लाभ उठाने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें :- हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट (नई सूची)

Haryana Lado Lakshmi yojana 2025 overview 

योजना का नाम   Haryana Lado Lakshmi yojana 2025
किसके द्वारा शुरू की गईहरियाणा राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्यराज्य गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
लाभमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
लाभार्थी  हरियाणा राज्य की महिलाएं
राज्य हरियाणा
वर्ष 2025
आवेदन प्रक्रिया   ऑनलाइन 
Official websiteSocialjust.icehry.gov.in                           

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य | Objective of Haryana Lado Lakshmi yojana

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से अस्थिर परिवारों की महिलाओं को ₹2,100 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 
  • लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के बीच गरीबी के स्तर को कम करना है। 
  • इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य महिलाओं के बीच आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है, जिससे वे अपने घरों में योगदान दे सकें। 
  • यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लक्षित करती है ताकि उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाया जा सके। 

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ | Benefits of Haryana Lado Lakshmi yojana

  • हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह दिए जाते हैं।
  • लाडो लक्ष्मी योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद करती है।
  • इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसका लाभ कम उम्र की महिलाओं को भी मिल सकता है।
  • लाडो लक्ष्मी योजना से मिलने वाली सहायता राशि सीधे चयनित महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।

पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria 

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला को हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • हरियाणा की वह महिला जिसकी आयु कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा ज्यादा 60 वर्ष है वह सभी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • हरियाणा में रहने वाली ऐसी महिला जो बीपीएल कार्ड उपयोगकर्ता है वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
  • वे महिला जो अविवाहित, तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के वर्ग में आती हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • वे महिला जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी के अंतर्गत कार्यरत है या फिर वह टैक्स जमा करता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents 

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हरियाणा का पहचान पत्र 
  • आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता जिसके साथ पहचान पत्र लिंक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- हरियाणा राशन कार्ड

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की मुख्य विशेषताएं | Key Features of Haryana Lado Lakshmi yojana

  • इस योजना के तहत राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹2,100 की सहायता राशि प्रदान की जाती हैं। 
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है। 
  • यह योजना गरीबी को कम करके और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर हरियाणा के समग्र विकास में योगदान देती है।
  • यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित परिवारों की 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए बनाई गई है। 

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया | Application Process for Haryana Lado Lakshmi Yojana 

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें: 

  • चरण 1: सबसे पहले आप लाडो लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2: अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • चरण 3: Registration की प्रक्रिया सामान्य हो सकती है, इसलिए आप पंजीकरण के दौरान मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • चरण 4: इसके बाद आपके सामने योजना सम्बंधित आवेदन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा।
  • चरण 5: इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लाडो लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन फॉर्म खुल कर आ जाएगा, आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • चरण 6: सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • चरण 7: अंत में दर्ज की गई सभी जानकारियों को फिर से चेक करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

संपर्क विवरण 

  • Helpline No.: 0172-2715090

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

प्रश्न- हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 क्या है?

  • लाडो लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से अस्थिर महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न- हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना फॉर्म की अंतिम तिथि क्या है?

  • लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि संभवत 25 दिसंबर 2025 रखी गई है।