UP Ration Card List 2023: |fcs.up.gov.in| यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट में नाम देखें

UP Ration Card List Check Online, Pdf Download | fcs.up.gov.in Ration Card New List| यूपी राशन कार्ड नई लिस्ट | यूपी राशन कार्ड सूची 2023 | उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिको को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई संभव प्रयास कर रही है और उन्हें भिन्न भिन्न प्रकार की योजनाओ से भी जोड़ रही है। जिससे उन्हें अपने जीवन में राहत मिल सके इसी तरह यूपी सरकार ने अपने राज्य के नागरिको के लिए UP Ration Card List 2023 देखने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। उत्तर प्रदेश के जो लोग उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट की जांच करना चाहते है तो वह अब ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। तो आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है जैसे कि आप किस प्रकार राशन कार्ड लिस्ट की जांच कर सकते है और कैसे यूपी राशन कार्ड नयी सूची में अपना नाम देख सकते है। हमारे द्वारा दी जा रही इस सम्पूर्ण जानकारी को आप ध्यानपूर्वक पढ़े |

UP Ration Card List

UP Ration Card List 2023

आपको बता दे ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य आपूर्ति विभाग ने @ fcs.up.gov.in ऑनलाइन पोर्टल को आरम्भ किया है।  इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम राज्य के नागरिक  घर बैठे राशन कार्ड लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते है। उत्तर प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति विभाग ने इस वर्ष की UP Ration Card New List को जारी कर दिया है। राज्य के जिन लोगो ने नए राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन किया है वह इस नयी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते है। 

जिन लोगो का नाम इस राशन कार्ड लिस्ट के अंतर्गत होगा उन्हें राज्य सरकार द्वारा राशन की दुकानों पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दाल ,चावल , गेहू ,चीनी ,केरोसिन आदि राशन कार्ड के माध्यम से प्रदान किये जायेगे। राशन कार्ड का होना सभी गरीब लोगो के बहुत महत्वपूर्ण है। जिन लोगो ने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है वह जल्द दे जल्द अपना राशन कार्ड बनवा ले। UP Pension Scheme के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

fcs.up.gov.in Ration Card New List उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि यूपी के नागरिको को अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। इसी बात को मध्य नज़र रखते हुए राज्य सरकार ने राशन कार्ड से संबधी सभी समस्याओ को दूर करने के लिए सभी चीज़े ऑनलाइन कर दी है। अब चाहे राज्य के नागरिको को राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना हो या राशन कार्ड लिस्ट में अपने नाम की जांच करनी हो। इन यह सभी काम के लिए खाद्य और आपूर्ति विभाग यूपी  द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना। अब राज्य के लोगो को राशन से सम्बन्धी कोई भी काम करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चाकर नहीं काटने पड़ेगे।  राज्य के लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम बड़ी ही आसानी से देखते है और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

UP Berojgari Bhatta

यूपी राशन कार्ड

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। राशन कार्ड के माध्यम से आप कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।  जैसे कि सरकार द्वारा सूचीबद्ध सभी खाद्य पदार्थ गेहू  ,चावल ,चीनी आदि सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते है और सरकार कामो जैसे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना , सरकारी नौकरी में छूट , स्कूल में छात्रवृति आदि प्राप्त करने में राशन कार्ड उपयोग कर सकते है तथा केंद्रीय तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं  का लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। राशन कार्ड तीन तरह के होते है पहला एपीएल राशन कार्ड दूसरा बीपीएल राशन कार्ड तीसरा एएवाय राशन कार्ड।  यह राशन कार्ड लोगो की आय के आधार पर बनाये जाते है।

राशन कार्ड के प्रकार

राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड को तीन अलग अलग भागो में बाटा गया है। जिसकी पूरी जानकारी हमने अपने इस लेख में नीचे दी हुई है।

एपीएल राशन कार्डबीपीएल राशन कार्डएएवाय राशन कार्ड  
एपीएल राशन कार्ड राज्य के वह लोग बनवा सकते है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन कर रहे है। एपीएल राशन कार्ड धारक सरकार द्वारा भेजे जाने वाला राशन प्रतिमाह 15 किलो तक रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते है।    बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन राज्य के वह लोग कर सकते है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे है। और वह आर्थिक रूप से कमज़ोर है। बीपीएल राशन कार्ड धारको को प्रतिमाह 25 किलो तक राशन रियायती दरों पर प्रदान किया जाता है।एएवाय राशन कार्ड राज्य के उन लोगो का बनाया जाता है जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और जो खाद्य पदार्थ खरीदने में बिलकुल सक्षम नहीं है। ऐसे एएवाय राशन कार्ड धारको को सरकार द्वारा रियायती दरों पर 35 किलो राशन प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।  

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 

UP Ration Card List 2023 की मुख्य विशेषताएं

  • राज्य के लोगो को राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सरकार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कुछ आसानी स्टेप में नयीयूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकते है।
  • जिन लोगो का नाम इस राशन कार्ड लिस्ट के अंतर्गत आएगा यह अपना राशन कार्ड बनवा सकते है और राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ बड़ी ही आसानी से उठा सकते है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के नागरिक रियायती दरों पर राशन की दुकान से खाद्य पदार्थ जैसे गेहू ,चावल ,चीनी आदि प्राप्त कर सकते है। 
  • एपीएल ,बीपीएल और एएवाय  राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी चीज़ो में भी छूट दी जाती है।

UP Ration Card List 2023 ऑनलाइन कैसे देखे ?

राज्य के जिन लोगो ने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और वह राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले लाभार्थी को खाद्य और आपूर्ति विभाग यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
UP Ration Card List
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक का सेक्शन दिखाई देगा आपको इस सेक्शन में से राशन कार्ड की पात्रता सूची का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
UP Ration Card List
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची खुलकर आएगी। इस सूची में आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
यूपी राशन कार्ड लिस्ट
  • इसके बाद आगे का पेज खुलेगा जिसपर आपको अपने नगरीय क्षेत्र का चयन करना होगा। नगरीय क्षेत्र का चयन करने के बाद आगे के पेज खुल कर आएगा।
  • जिस पर आपको फिर से एक सूची दिखाई देगी जिसमे से आपको दुकानदार के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
APL,BPL Ration Card
  • इस पेज पर आपको दुकानदारों के नाम के साथ राशन कार्ड के कलम में संख्या दिखाई देगी। आपको इन संख्या कर क्लिक करना होगा।
  • संख्या पर क्लिक करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट खुल कर आ जायेगा। आप इस लिस्ट में अपने और अपने परिवार के नाम की जांच कर सकते है।

यूपी राशन कार्ड एन एफ एस ए पात्रता सूची में अपना नाम कैसे खोजें?

  • सबसे पहले आपको खाद्य आपूर्ति विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको  एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा।
एन एफ एस ए पात्रता सूची
  • इसके बाद आप  एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची की जांच के लिए दो ऑप्शन पहला राशन कार्ड संख्या से या राशन कार्ड अन्य विवरण से दिखाई देंगे।
  • जो लोग राशन कार्ड संख्या से पात्रता सूची देखना चाहते है तो वह राशन कार्ड संख्या के ऑप्शन क्लिक करे। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर एक फॉर्म खुल कर आएगा आपको इस फॉर्म को भरना होगा। और फिर खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • और जो लोग राशन कार्ड अन्य विवरण से पात्रता सूची देखना चाहते है तो वह राशन कार्ड अन्य विवरण के ऑप्शन  क्लिक करे। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर एक फॉर्म खुल कर आएगा आपको इस फॉर्म को भरना होगा। और फिर खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोज सकते है।

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे देखे ?

  • पहले आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज आपके सामने आ जायेगा। इस पेज पर आपको राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची का लिंक दिखाई देगा।
राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको राशन विवरण सूची का फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे जिले का चयन , राशनिंग क्षेत्र विकास खंड, क्षेत्र , दुकान संख्या, वितरण माह , वित्तीय वर्ष आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको देखे के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने  राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची आ जायेगा।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करे ?

  • पहले आप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये। ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज आपके सामने आ जायेगा। इस पेज पर आपको राइट साइड पर ऑनलाइन शिकायत करे का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में नीचे लिखे हुए शिकायत दर्ज करे के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म दिखाई देगा। 
शिकायत दर्ज करे
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे शिकायत प्रविष्टि प्रारूप, शिकायत का विवरण, आदि भरना होगा।
  • फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद आपको दर्ज करे के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

शिकायत की वर्तमान स्थिति कैसे देखे ?

  • पहले आप योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद होम पेज आपके सामने आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको राइट साइड पर ऑनलाइन शिकायत करे का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सामने अगला पेज खुल जायेगा।
शिकायत की वर्तमान स्थिति
  • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में नीचे लिखे हुए शिकायत की वर्तमान स्थिति देखे  के लिंक पर क्लिक करना होगा।
शिकायत की वर्तमान स्थिति
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपनी शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी।
  •   और फिर प्रदर्शित करे के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपके द्वारा की गयी शिकायत की वर्तमान स्थिति आ जाएगी।