|रजिस्ट्रेशन| मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023- ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Application Form | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लाभार्थी सूची | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Registration

देश की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने और देश से लिंग अनुपात को खत्म करने हेतु भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जाते हैं। इसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं की जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की बालिकाओं को पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसका उपयोग करके वह आगे की पढ़ाई करने में सक्षम रहेंगे एवं उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। यदि आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि हमारे इसलिए को अंत तक पढ़ें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

इस योजना की शुरूआत बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से कन्याओं को स्नातक डिग्री प्राप्त करने के लिए ₹50000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि राज्य की बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बने एवं उन्हें लिंग अनुपात के कारण शिक्षा में प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ राज्य के लगभग 1.50 करोड़ कन्याओं को प्रदान किया जाएगा। एक परिवार की केवल दो बेटियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। साथ ही साथ इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने और यूनिफार्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा ही धनराशि मुहैया कराई जाएगी।

Read More: Bihar Student Credit Card Yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

सरकार द्वारा कन्याओं के लिए शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य कुछ इस प्रकार है:-

  • इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
  • सरकार द्वारा बालिकाओं को स्नातक डिग्री प्राप्त करने के लिए किस्तों में धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य से लिंग अनुपात को कम किया जा सकेगा एवं बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा माता पिता को बेटी के उच्च शिक्षा के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी ताकि उनका भविष्य उज्जवल बने।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की हाइलाइट्स कुछ इस प्रकार हैं:-

  • योजना का नाम- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • किसके द्वारा लांच की गई- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा
  • लाभार्थी- राज्य की बालिकाएं
  • उद्देश्य- बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
  • आवेदन की प्रक्रिया- ऑनलाइन आवेदन
  • आधिकारिक वेबसाइट- http://edudbt.bih.nic.in/ 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत दी जाने वाली धनराशि

सरकार द्वारा बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित धनराशि वितरित की जाएगी

जन्म होने पर₹2000
टीकाकरण होने पर₹1000
1 वर्ष के होने पर₹2000
12वीं कक्षा पास करने पर₹10000
स्नातक उत्तीर्ण करने पर₹25000

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत यूनिफॉर्म पर मिलने वाली धनराशि

बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं को स्कूल यूनिफार्म एवं सेनेटरी नैपकिन के लिए दिए जाने वाली धनराशि कुछ इस प्रकार है:-

सेनेटरी नैपकिन के लिए₹300
यूनिफॉर्म के लिए₹600
3 से 5 वर्ष की आयु में₹700
6 से 8 वर्ष की आयु में₹1000
9 से 12 वर्ष की आयु में₹1500

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल बिहार की बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा बालिकाओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹10000 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • बिहार की बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा के लिए लगभग 54100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य से लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को खत्म किया जाएगा।
  • यह योजना उन लड़कियों के लिए लाभदायक है जो लड़कियां आगे पढ़ना चाहती हैं।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बाल विवाह लिंग अनुपात भेदभाव जैसे शोषणों को खत्म किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ राज्य की लगभग 1.6 करोड़ बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य के वह सभी अभिभावक जो अपनी बालिकाओं की शिक्षा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नहीं करवा पाते हैं उनकी बेटियां आगे पढ़ाई प्राप्त कर सकेंगे।
  • राज्य के सभी धर्म एवं जाति के बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आप भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
Also Check: RTPS Bihar – आय जाति प्रमाण पत्र 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पात्रता एवं दस्तावेज

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होने चाहिए
  • इस योजना का लाभ एक परिवार के दो बेटियां ही उठा सकती हैं।
  • आधार कार्ड
  • इंटर की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राज्य की जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है जैसे
    • रजिस्ट्रेशन नंबर
    • डेट ऑफ बर्थ
    • कैप्चा कोड
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप आवेदन कर सकते हैं।

लॉगइन करने की प्रक्रिया

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है जैसे
    • यूज़र आईडी
    • पासवर्ड
    • कैप्चा कोड
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर पाएंगे

एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

एप्लीकेशन स्टेटस
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको Click Here To View Application Status के विकल्प पर क्लिक करना है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी है जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

Contact Information

  • Adarsh Abhishek- +918292825106
  • Raj Kumar- +919534547098
  • Kumar Indrajeet- +918986204256
  • IP Phone- 23323
  • Email ID- [email protected]