Mission Kushal Karmi 2023: मिशन कुशल कर्मी क्या है, लाभ एवं पात्रता जाने

Mission Kushal Karmi Online Registration | मिशन कुशल कर्मी क्या है, लाभ, पात्रता, एवं आवेदन प्रक्रिया जाने | Mission Kushal Karmi Apply Online | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माण श्रमिकों के कौशल को उन्नत करने के लिए मिशन कुशल कर्मी लांच किया है। दिल्ली के श्रमिकों को बेहतर जिंदगी देने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। निर्माण श्रमिकों को 15 दिनों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो श्रमिकों को भविष्य में उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा। 2 लाख निर्माण श्रमिकों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगर आप Mission Kushal Karmi के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे कि मिशन कुशल कर्मी क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, मुख्य दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया। तो आपको यह लेख विस्तार से पढ़ना होगा।

Mission Kushal Karmi 2022

Mission Kushal Karmi 2023 क्या है?

दिल्ली के श्रमिकों का कौशल बेहतर करने के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। निर्माण श्रमिकों के कौशल में सुधार करने के लिए Mission Kushal Karmi की शुरुआत की गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को मिशन कुशल कर्मी लांच किया है। श्रमिकों को 15 दिनों या 120 घंटे के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत श्रमिकों को अपस्किलिंग से गुजरना होगा। CM अरविंद केजरीवाल सरकार निर्माण श्रमिकों को कौशल सीखने के लिए 42,00 की राशि प्रदान करेगी। 1 वर्ष में 2 लाख श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 3 विश्वविद्यालय स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर श्रमिकों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। देश में यह है पहली बार है कि कोई विश्वविद्यालय श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी और दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की मदद से इस की शुरुआत की गई।

दिल्ली राशन कार्ड

मिशन कुशाल कर्मी Key Highlights

योजना का नाममिशन कुशाल कर्मी  2023
घोषणा कर्तादिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
उद्देश्यएक वर्ष में 2  लाख श्रमिकों को प्रशिक्षित करना
लाभार्थीदिल्ली के निर्माण श्रमिक
आवेदनजल्द ही उपलब्ध होगा
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी

Delhi Widow Pension Scheme

मिशन कुशल कर्मी के उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा मिशन कुशल कर्मी शुरू करने का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के कौशल को उन्नत करना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्माण श्रमिकों को कुशल बनाने के लिए डीएसयू, नरेडको, सिंपलेक्स और इंडिया विजन फाउंडेशन के साथ मिलकर कौशल विकास को खास किया गया है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य 1 वर्ष में 2 लाख श्रमिकों को प्रशिक्षित करना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार निर्माण श्रमिकों को नए कौशल सीखने के लिए 42,00 रुपए की राशि प्रदान करेगी। श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी। इससे श्रमिकों की आय में 8,000 तक बढ़ने में मदद मिलेगी। श्रमिकों की उत्पादकता में 40% की वृद्धि होगी। सामग्री की बर्बादी को 50% तब कम करते हुए उत्पाद की गुणवत्ता में 25% की वृद्धि करेगा। दिल्ली के निर्माण श्रमिकों को कुशल बनाने के लिए मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत की गई है।

मिशन कुशल कर्मी

Mission Kushal  Karmi 2023 के लाभ एवं विशेषताएँ

  • दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मिशन कुशल कर्मी शुरू किया है।  
  • मिशन कुशल कर्मी में निर्माण श्रमिकों को 15 दिनों या 120 घंटे के लिए विशेष प्रशिक्षण लाभ दिया जाएगा।  
  • जिसमें श्रमिकों को अपस्किलिंग से गुजरना होगा।
  • प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार वेतन के नुकसान की भरपाई भी करेगी  
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार निर्माण श्रमिकों को नए कौशल सीखने के लिए पैसे देगी।  
  • प्रत्येक श्रमिकों को 42,00 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।  
  • इससे श्रमिकों की आय में 8,000 रुपए तक बढ़ने में मदद मिलेगी।  
  • इससे श्रमिक अपने मौजूदा कौशल में कुछ नया जोड़ सकेंगे।
  • जिससे उन्हें अपनी आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।  
  • निर्माण कंपनियों को फायदा होगा। क्योंकि वह कुशल श्रमिकों को काम पर रखने में सक्षम होंगी।
  • श्रमिकों को कार्यस्थल पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
  • दिल्ली सरकार हर साल 2 लाख श्रमिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • मिशन कुशल करनी श्रमिकों के डोमेन कौशल और सॉफ्ट कौशल को बढ़ाएंगा।

 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली

मिशन कुशल कर्मी के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज़

मिशन कुशल कर्मी के लिए सरकार ने सिर्फ यही बताया है कि श्रमिकों की उन्नति के लिए मिशन कुशल  कर्मी की शुरुआत की गई है। अभी पात्रता के लिए कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है और ना ही दस्तावेजों के बारे में बताया गया है। दिल्ली सरकार जैसे ही मिशन कुशल कर्मी के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी उपलब्ध करेगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Mission Kushal Karmi के लिए आवेदन प्रक्रिया

जैसा कि हमने आपको आपको पहले ही बताया है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों की उन्नति के लिए मिशन कुशल कर्मी लॉन्च किया है। लेकिन अभी सरकार ने आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है और ना ही आवेदन प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी दी है। जैसे ही सरकार आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी। तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे कि आपको कौन सी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। ताकि आप मिशन कुशल कर्मी का लाभ प्राप्त कर सके और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।