Meri Fasal Mera Byora 2023: Payment Status, मेरी फसल मेरा ब्यौरा

Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 Apply | मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Haryana Meri Fasal Mera Byora Yojana Application Form | मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण प्रिंट

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किसानों को अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 2023 का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ‌ और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान पर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा किसानों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल को आरंभ किया गया। यदि आप भी Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि हमारे इस लेख को विस्तार पूर्वक पढ़ें।

Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023

इस पोर्टल की शुरूआत राज्य के किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है। अब राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार की योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह Meri Fasal Mera Byora  का उपयोग करके घर बैठे ही आवेदन करने में सक्षम रहेंगे।मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का मुख्य लक्ष्य है कि हरियाणा के किसान घर बैठे ही अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कर सकें। किसानों को इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ एकीकृत कराया जाएगा।

इस पोर्टल का उपयोग करके राज्य के किसान खाद्य बीज और कृषि उपकरणों की सब्सिडी भी समय पर प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। यदि आप भी इस पोर्टल का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2023 खरीफ पंजीकरण

हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ सीजन शुरू होते ही पंजीकरण को आरंभ कर दिया गया है। राज्य के वह सभी किसान जो खारिफ फसलों की खेती कर रहे हैं अब अपनी फसलों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। हिसार के उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी द्वारा बताया गया है कि अब इस पोर्टल पर राज्य में 20 से अधिक फसलों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान पर मुआवजा प्रदान किया जा सके और साथ ही साथ उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हो सके।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा की हाइलाइट्स

Meri Fasal Mera Byora की हाइलाइट्स कुछ इस प्रकार है:-

  • पोर्टल का नाम- मेरी फसल मेरा ब्यौरा
  • किसके द्वारा शुरू किया गया- मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
  • राज्य- हरियाणा
  • लाभार्थी- राज्य के किसान
  • उद्देश्य- किसानों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
  • आवेदन की प्रक्रिया- ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट- https://fasal.haryana.gov.in/ 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया मेरा फसल मेरा ब्यौरा का उद्देश्य कुछ इस प्रकार है:-

  • इस पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
  • राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता ना पड़े।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा के माध्यम से राज्य के किसानों को खाद्य बीज एवं कृषि उपकरणों पर सब्सिडी समय से पहुंचाई जा सके ताकि उन्हें सिंचाई करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाली नुकसान पर सहायता समय से पहुंचाई जाएगी।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जाए।
Read More: Intra Haryana

किसानों की सहायता के लिए कॉल सेंटर

यदि किसी किसान को फसलों के भुगतान के प्रति कोई भी कठिनाई प्राप्त होती है तो किसानों के लिए राज्य में कॉल सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन कॉल सेंटर मैं भुगतान मॉड्यूल भी खरीद का एक हिस्सा होगा। जिसके लिए कई सारे बैंकों से संपर्क किया गया है। अब अगर कोई किसान अपनी फसलों के लिए भुगतान करता है तो उस किसान को उसके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भुगतान की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। अगर किसी कारणवश किसानों को भुगतान के प्रति किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है तो इसके लिए वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग पर स्थापित कॉल सेंटर से संपर्क कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन

राज्य के व सभी किसान जो अपनी फसलों का पंजीकरण या खेत का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करना चाहते हैं तो वह इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से दर्ज कर सकते हैं। मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ना केवल किसान आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं एवं व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी घर बैठे ही इंटरनेट का उपयोग करके उठा सकते हैं। अब राज्य के किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करने एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

Meri Fasal Mera Byora के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरूआत की गई।
  • इस पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान पर मुआवजा राशि प्राप्त हो सके।
  • किसानों को Meri Fasal Mera Byora के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराई जाती है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि किसानों को खाद्य बीज एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय से प्राप्त हो सके।
  • अब राज्य के किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे ही इस पोर्टल पर बिजाई कटाई का समय और मंडी से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को पहुंचाई जाएगी।
  • राज्य के किसान अपनी फसलों का विवरण इस पोर्टल का उपयोग करके ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकेगा।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा सके ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।
  • यदि आप भी इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में पंजीकरण के कुछ दिशा निर्देश

  • 10 अंकों की मोबाइल संख्या किसानों को दर्ज करनी होगी।
  • 12 संख्या का आधार नंबर किसानों को दर्ज करना होगा।
  • किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • पंजीकरण करते समय किसानों के पास नीचे दिए गए दस्तावेज उपलब्ध होने अनिवार्य हैं
  • जमीन से जुड़ी सभी जानकारी किसानों को ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • दस्तावेजों के साथ किसानों को बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
  • पंजीकरण की सभी जानकारी भरते समय किसानों को फसलों के नाम किस में और बुवाई का समय भी दर्ज करना होगा।
Also Check: NREGA Job Card List 2021 

मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पात्रता एवं दस्तावेज

इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए पात्रता एवं दस्तावेजों को निर्धारित किया गया है जो कि कुछ इस प्रकार हैं:-

  • आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होने चाहिए
  • आधार कार्ड
  • प्रमाण पत्र
  • जमीन के कागजात
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

Meri Fasal Mera Byora Yojana 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक किसान इस पोर्टल के तहत पंजीकरण कराना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है:-

Meri Fasal Mera Byora
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा‌।
  • होम पेज पर आपको किसान अनुभाग के विकल्प पर क्लिक करना है‌।
Meri Fasal Mera Byora
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको किसान पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको लॉग इन करने के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा आपको
  • ओटीपी को आपको खाली बॉक्स में दर्ज करना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप किसान पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण प्रिंट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा‌।
  • होम पेज पर आपको किसान अनुभाग के विकल्प पर क्लिक करना है‌।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको पंजीकरण प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करना है।
पंजीकरण प्रिंट
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • पेज पर पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करना है जैसे
    • फसल ऋतु
    • नाम
    • मोबाइल संख्या
    • बैंक खाता संख्या
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करना है।

बैंक विवरण बदलने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा‌।
  • होम पेज पर आपको किसान अनुभाग के विकल्प पर क्लिक करना है‌।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको बैंक विवरण बदले के विकल्प पर क्लिक करना है।
बैंक विवरण
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा
  • इस पेज पर आपको अपने मोबाइल संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद जारी रखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने बैंक विवरण खुलकर आएगा।
  • इस प्रकार आप बैंक विवरण को आसानी से बदल सकते हैं।
  • संबंधित जानकारी बदलने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

आढती द्वारा पड़ोसी राज्य के किसान का विवरण भरने की प्रक्रिया

Meri Fasal Mera Byora
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको मोबाइल संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

संपर्क करें

आज हमने इस लेख के माध्यम से आपको मेरी फसल मेरा ब्योरा से संबंधित सभी जानकारी स्पष्ट कर दी है। ‌ यदि आपको इस पोर्टल से संबंधित कोई भी कठिनाई अमन में कोई भी प्रश्न आता है तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं:-

  • Department of Agriculture and farmer welfare Haryana
  • Krishi bhawan Sector 21 budhanpur Panchkula
  • Phone Number- 0172-2571553/ 2571544
  • Fax- 0172-2563242
  • Email ID- [email protected] / [email protected]

टोल फ्री नंबर

  • टोल फ्री नंबर- 1800-180-2117 / 1800-180-2060.